Homeप्रदेशअंग भूमि पर बनेगी वेब सीरीज ‘संजीदगी: एक पहेली’, 1 मार्च को...

अंग भूमि पर बनेगी वेब सीरीज ‘संजीदगी: एक पहेली’, 1 मार्च को ऑडिशन

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप
भागलपुर, 18 फरवरी – भागलपुर की सांस्कृतिक धरती पर एक नई वेब सीरीज ‘संजीदगी: एक पहेली’ का निर्माण होने जा रहा है। जीवन के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी का संदेश देने वाली इस वेब सीरीज की आधिकारिक घोषणा भागलपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डॉ. अजय सिंह ने की।
उन्होंने बताया कि यह वेब सीरीज आज के युवा वर्ग के लिए एक ‘वेक-अप कॉल’ होगी। कहानी उन युवाओं पर आधारित है, जो लापरवाही को ‘बिंदास’ जीवनशैली समझ बैठते हैं और नासमझी के कारण असमय मौत का शिकार हो जाते हैं। इसके बाद परिवार पर टूटने वाले दुखों के पहाड़ और बिखरते सपनों को नाटकीय एवं रहस्यमयी अंदाज में दर्शाया जाएगा। डॉ. सिंह इससे पूर्व सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर कई लघु फिल्में बना चुके हैं।


यह प्रोजेक्ट जीवन जागृति सोसाइटी के तत्वावधान में तैयार किया जा रहा है। सीरीज का निर्देशन समाजसेवी संजीव सुमन करेंगे, जबकि निर्माण एस-सीरिज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया जाएगा। मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सुबराज सिंह के पास रहेगी।
निर्देशक संजीव सुमन ने बताया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन कार्य अंतिम चरण में है और 15 मार्च 2026 से शूटिंग प्रारंभ होगी। शूटिंग भागलपुर एवं आसपास के रमणीय स्थलों पर की जाएगी, ताकि अंग क्षेत्र की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। उन्होंने कहा कि यह फिल्म रिश्तों की कड़वी सच्चाई का आईना होगी, जो यह दर्शाएगी कि परिवार का एक सदस्य खोने पर पूरा घर किस तरह अर्श से फर्श पर आ जाता है। निर्माण कार्य मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसमें अंग प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि अंग क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता सिर्फ एक मंच की है। इस वेब सीरीज के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को वैश्विक पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


सीरीज के लिए ऑडिशन 1 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से होटल स्टोन पार्क में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक कलाकार अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91 99348 5326 पर संपर्क कर सकते हैं।
वेब सीरीज ‘संजीदगी: एक पहेली’ का केंद्रीय संदेश है – “फिल्म जिंदगी को मजाक न समझें, आपकी जिंदगी आपके परिवार के लिए अमूल्य है। अल्हड़पन के बजाय संजीदगी अपनाएं और जीवन बचाएं।”

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
34 %
5.7kmh
99 %
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
40 °
Wed
38 °
Thu
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!