Homeप्रदेशअतिक्रमण पर सख्ती: हवेली खड़गपुर में माइकिंग से हड़कंप, दुकानदारों ने खुद...

अतिक्रमण पर सख्ती: हवेली खड़गपुर में माइकिंग से हड़कंप, दुकानदारों ने खुद हटाए कब्जे
खड़गपुर में जल्द अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर


हवेली खड़गपुर/पीयूष कुमार प्रियदर्शी


हवेली खड़गपुर नगर परिषद क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती से मंगलवार को हड़कंप मच गया। नगर परिषद द्वारा सोमवार को खड़गपुर बाजार, अंबेडकर चौक, एकता पार्क, सब्जी बाजार, नया पुल, नंदलाल बसु चौक और बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर अवैध व अस्थायी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी। माइकिंग का असर मंगलवार सुबह से ही साफ नजर आने लगा।


नगर परिषद की चेतावनी के बाद कई दुकानदारों ने प्रशासनिक कार्रवाई से पहले ही स्वयं आगे बढ़कर अपने-अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। सड़क किनारे लगे टिन शेड, ठेले, अस्थायी दुकानें और दुकानों के आगे किए गए कब्जों को हटाया जा रहा है। विशेषकर नया पुल, अंबेडकर चौक और नंदलाल बसु चौक क्षेत्र में दुकानदारों में सबसे अधिक हलचल देखी गई।


सूत्रों के अनुसार नगर परिषद जल्द ही बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है। इसी आशंका के चलते लोग स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय सीमा के बाद शेष अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जाएगा।
नगर परिषद के इस अभियान को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने, आम लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने और नगर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में भय और बेचैनी का माहौल बना हुआ

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
43 %
2.2kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!