Homeप्रदेशअनियंत्रित बाइक की ठोकर से वृद्ध घायल, मुंगेर रेफर

अनियंत्रित बाइक की ठोकर से वृद्ध घायल, मुंगेर रेफर



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर–गंगटा मुख्य मार्ग पर रमनकाबाद गांव के समीप शनिवार को एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रमनकाबाद निवासी कैलाश साह सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल वृद्ध को तुरंत खड़गपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
14.2 ° C
14.2 °
14.2 °
60 %
2.1kmh
0 %
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!