हवेली खड़गपुर
गुड गवर्नेंस डे के अवसर पर हवेली खड़गपुर प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित ई-किसान भवन में प्रखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आत्मा मुंगेर के तत्वावधान में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विप्लव ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुंगेर जिला के उप निदेशक कृषि अभियंत्रण राज कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। संगोष्ठी का विषय “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान” रखा गया, जिसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों से अवगत कराना था।
उप निदेशक कृषि अभियंत्रण राज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की संगोष्ठियां किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने परिशुद्ध कृषि, डिजिटल खेती, कृषि ड्रोन, जैविक खेती एवं सूक्ष्म सिंचाई पद्धतियों के उपयोग पर जोर दिया। वहीं दीप रश्मि ने मिट्टी जांच की अनिवार्यता बताते हुए मधुमक्खी पालन, कृषि यांत्रिकरण, वर्मी बेड, गोबर गैस प्लांट सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। उन्होंने बिहार कृषि एप डाउनलोड कर ऑनलाइन आवेदन करने की भी अपील की।
अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विपुल विप्लव ने किसानों को बीज वितरण में पहले आओ, पहले पाओ की व्यवस्था की जानकारी दी तथा बिना जुताई के मशीन से गेहूं बुआई की तकनीक पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में पांच किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया गया। मौके पर कृषि संवक्ष सुनील कुमार सिंह, विजय कुमार, रितेश कुमार, संजीव कुमार, अनिल कुमार दास, अशोक कुमार, प्रियंका कुमारी, किसान सलाहकार सुदीप पटेल सहित सभी कृषि कर्मी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
गुड गवर्नेंस डे पर हवेली खड़गपुर में प्रखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी
Munger
clear sky
14.6
°
C
14.6
°
14.6
°
56 %
1.9kmh
0 %
Tue
30
°
Wed
31
°
Thu
32
°
Fri
34
°
Sat
32
°



