Homeप्रदेशजीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का...

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण


रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखण्ड अंतर्गत टाउन हॉल में जीविका परियोजना के सौजन्य से शनिवार को रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न कंपनियों ने नियोजन प्रक्रिया अपनाते हुए 802 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया एवं 326अभ्यर्थियों को अलग-अलग कम्पनियों द्वारा जॉब ऑफर किया गया एवं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा स्टॉल के माध्यम से 22 अभ्यर्थियों का स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम हेतु पंजीकरण किया गया।

रोजगार मेला का उद्घाटन उपविकास आयुक्त श्री संजय कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री संतोष कुमार सोनू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बरबीघा श्री अमित कुमार और विशाल एवं मार्गदर्शन जीविका संकुल संघ की दीदियों ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।



इस अवसर पर उपविकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत जिले में जीविका द्वारा रोजगारोन्मुख बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जीविका शेखपुरा काफी अच्छा कार्य कर रही है। जहां रोजगार उपलब्ध कराने हेतू जीविका द्वारा रोजगार मेला का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है, वहीं जीविका के मध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष प्रयास किया जाता रहा है।

इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेला में कई कंपनियां अपने-अपने नियम एवं शर्तें और प्रस्ताव को बता रही होगी जिसे अच्छे से समझे और आगे बढ़े। कंपनी के प्रतिनिधियों को भी कहा कि किसी भी प्रकार के प्रस्ताव को छुपाए नहीं। कंपनी के एचआर पॉलिसी के अनुसार समय पर मानदेय भुगतान एवं अन्य सुविधाओं को भी ध्यान में रखेंगे।

उन्होंने युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मदद करने के लिए कहा। स्वरोजगार करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी है। युवा कौशल प्रशिक्षण हेतु डीआरसीसी एवं आरसेटी से भी संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीविका द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला काफी प्रशंसनीय है। इस मौके पर उन्होंने कई प्रेरणा दायक बातें कह कर युवाओं और जीविका दीदियों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संतोष कुमार सोनू ने बताया कि अब तक जिले में 20 रोजगार मेला के माध्यम से 3608 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है और आगे भी इसी प्रकार से रोजगार मेला का आयोजन कर अलग-अलग क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की कोशिश जीविका के माध्यम से की जाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया और उन्हें स्वरोजगार हेतु समय समय पर प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। मेला आप सबों के मार्गदर्शन के लिए ही लगाया गया है इसलिए अपना समय देकर सही रोजगार या स्वरोजगार को चुनें।

इस कार्यक्रम में उपस्थित बरबीघा प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री अमित कुमार ने कहा कि जीविका द्वारा किए जा रहे सभी जीविकोपार्जन गतिविधियां सराहनीय है। इस प्रकार के रोजगार सह मार्गदर्शन मेला की मदद से युवाओं को सही दिशा दिखाने में जीविका का यह प्रयास काफी अच्छा है।

इस मौके पर जीविका के रोजगार प्रबंधक अजय रंजन ने बताया कि इस रोजगार मेले में एलआईसी इंडिया, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन, एलएनजे ग्रुप, नवभारत फर्टिलाइज़र, हॉप केयर, टाटा मोटर्स, रस्तोगी फाउंडेशन, सिंधुजा माइक्रोफाइनेंस, एस आई एस, आइ आइ एस डी इत्यादि कंपनियों ने स्टॉल के माध्यम से नियोजन प्रक्रिया को पूरा किया और 311 युवाओं को जॉब ऑफर किया।

इस रोजगार मेला को सफल बनाने में जीविका की जिला इकाई से पूरी टीम एवं जीविका बरबीघा के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक श्री बरुण कुमार एवं पूरी टीम के साथ-साथ जीविका कैडर और सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों का इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
15 ° C
15 °
15 °
52 %
2.4kmh
0 %
Sat
15 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
31 °
Wed
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!