Homeखेलदरियापुर में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष  राजकुमार उर्फ राजू...

दरियापुर में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष  राजकुमार उर्फ राजू ने किया

ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप



भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दरियापुर स्थित अस्पताल के पीछे मैदान पर रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे । दरियापुर के वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह पंचायत समिति प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ राजू ने फीता काटकर व बल्लेबाजी करके रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। तब पश्चात 6/6 ओवर का उद्घाटन मुकाबले खेले गए ।इस अवसर पर राजकुमार उर्फ राजू ने बताया कि इस तरह का आयोजन होने से छोटे-छोटे गांव  व कस्बे के क्रिकेटरों को अपनी अपनी प्रतिभा को उजागर करने का एक बड़ा मंच है। हम बच्चों द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाते हैं ।जहां पर की प्रत्येक साल के इस तरह के आयोजन करवाने से क्षेत्रीय क्रिकेट को बढ़ावा मिलता है। हालांकि हमारा यह प्रयास हमेशा रहता है ।कि हमारे पंचायत के क्रिकेटर जिला स्तर व राज्य स्तर पर क्रिकेट खेले। इसलिए इस प्रकार का हम क्रिकेट करते हैं। इस अवसर पर रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि हम लोगों के साथ राजकुमार उर्फ राजू जी हमेशा साथ रहते हैं ।और उन्हीं के दिशा निर्देश में इस तरह का हम लोग आयोजन करते है। मौके पर पप्पू यादव,पंकज शाह, विजय चौधरी, रिंकू पासवान, आरव सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
32 %
2.9kmh
60 %
Sat
27 °
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
39 °
Wed
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!