Homeप्रदेशनप जमालपुर में 7 जर्जर सड़कों का नए सिरे से होगा निर्माण,...

नप जमालपुर में 7 जर्जर सड़कों का नए सिरे से होगा निर्माण, शिलान्यास शुरु: विधायक

नप जमालपुर में 7 जर्जर सड़कों का नए सिरे से होगा निर्माण, शिलान्यास शुरु: विधायक


बिहार में इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, जनता का अपार समर्थन प्राप्त: डॉ अजय कुमार सिंह


70 हजार करोड़ राशि का नहीं है डबल इंजन सरकार के पास कोई हिसाब-किताब, भ्रष्टाचार की बू

Report: Piyush Kumar Priyadarshi

मुंगेर

करीब डेढ़ दशकों से लौहनगरी जमालपुर की कुल 17 सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। इन जर्जर सड़कों का नए सिरे से निर्माण कार्य में दो सड़कों का निर्माण इसी वर्ष मेरे प्रयास से किया गया। इसमें एक जुबलीवेल चौक से भारत माता चौक व कारखाना गेट संख्या छह तक तथा दूसरा एमसीएच मोड़ से रेलवे पुल तक किया गया। शेष 15 सड़कों में कुल 7 सड़कों का मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास शुरु कर दिया गया है।

अब शहरवासियों को जर्जर सड़कों पर चलने की जरूरत नहीं पड़ेंगी। यह बातें जमालपुर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को आरबीएच स्कूल परिसर में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी। इससे पूर्व विधायक ने नगर परिषद जमालपुर के वलीपुर में करीब 1 करोड़ 21 लाख 79 हजार 607 राशि से निर्माण होने वाली सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि वलीपुर के अलावा अवंतिका मोड़ सड़क, फुलका रोड सड़क, आशिकपुर सड़क, ईदगाह रोड, जनता मोड़ और फरीदपुर रोड का बनना तय है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के लिए सड़क निर्माण के लिए 500 करोड़ राशि का बजट पारित हुआ था।

नप जमालपुर को 3 करोड़ 35 लाख राशि मिलना था, इसमें तीन गुना राशि मिल सकती थी, लेकिन नहीं मिली, इसी में सात सड़कों का निर्माण होगा। सरकार वर्ष 2024-25 में 1500 करोड़ राशि देने की बात कही, लेकिन मात्र 400 करोड़ दिया, जबकि वर्ष 2025-26 में भी 15 सौ देने की है। उन्होंने कहा कि जमालपुर में करीब 11 वार्डों में पानी नहीं पहुंचा है। विभाग से पुन: 60 करोड़ राशि का डीपीआर बनाया गया। विभाग पारित किया, लेकिन बिहार सरकार की कैबिनेट पारित नहीं की। सरकार राशि देना नहीं चाहती, जबकि यह राशि केंद्र सरकार की है। अगर राशि मिल जाती तो आज जमालपुर में पानी की समस्या नहीं रहती। उन्होंने कहा कि सीएजी रिपोर्ट में कहा गया कि करीब 72 हजार करोड़ राशि का डबल इंजन की सरकार ने हिसाब-किताब नहीं दिया है। राशि का बंदरबांट हुआ है।

जनता पाई-पाई की हिसाब विस चुनाव में लेगी। वहीं इस सरकार की दो-तीन साल का बजट देखे तो केंद्र सरकार की प्रायोजित योजना की राशि सरकार खर्च नहीं कर पाती है। ऐस में बिहार में बदलाव की जरूरत है। इसलिए इसबार इंडिया गठबंधन की सरकार बिहार में आएगी। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि साईं शंकर, चंदन पासवान, विनय यादव, आरके मंडल, राज गुप्ता, भवेष चौधरी, अशोक पासवान, सिद्धेश्वर विश्वकर्मा, बजरंगी, बुलबुल चौरसिया, मयंक राज, राहुल कुमार, पार्षद पंकू पासवान, राजा, चांद सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
21.5 ° C
21.5 °
21.5 °
35 %
2kmh
0 %
Tue
22 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!