ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप
भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत गोवरांय पंचायत के भंडारवन स्थित दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति भंडारवन के तत्वाधान में नाट्स कला प्रदर्शित के विगत 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर शताब्दी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें की वृद्ध, युवा एवं सभी कलाकारों को नवयुवक नाट्स कला प्रदर्शित वर्तमान डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस आयोजन में कलाकारों को मेडल देकर सम्मानित किया । साथ ही कलाकारों ने भी अपनी-अपनी सुंदर प्रस्तुति से वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य आयोजक के रूप में मेरिट मिशन एकेडमी परिवार के निर्देशक सह प्राचार्य संतोष कुमार सिंह के द्वारा विधिवत्त फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जबकि नाटक कला के वर्तमान डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह थे। वह उद्घोषक के रूप में नीरज कुमार मौजूद रहे। इस दौरान मेला मंत्री संजीव कुमार सिंह ने भी पूजा समारोह को लेकर संबोधन किया। जबकि नृत्य कलाकारों ने भी अपने-अपने प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित ग्रामीणों को मन मुग्ध कर दिया ।मौके पर कमेटी के अध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष, सचिव आदि के साथ-साथ मुकेश कुमार सिंह,निगम ,गोलू सहित आदि युवा कमेटी के कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।




