Homeप्रदेशभच्छी में सहायक थाना खोलने को लेकर, वरीय पुलिस अधीक्षक को सौंपा...

भच्छी में सहायक थाना खोलने को लेकर, वरीय पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन



दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी गांव में सहायक थाना खोलने की मांग को लेकर समाजसेवी कालीचरण यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

श्री यादव ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भच्छी पंचायत क्षेत्र में बीते कुछ समय से असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। शराब, नशा और अन्य अवैध कारोबार से जुड़े लोग आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अशांति और भय का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना पनपने लगी है, और महिलाएं व बुजुर्ग विशेष रूप से चिंतित हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत भच्छी एक विस्तृत क्षेत्र है, जो कई राजस्व गांवों को जोड़ता है। निकटतम पुलिस थाना ग्राम से काफी दूरी पर स्थित होने के कारण किसी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके तक पहुंचने में काफी विलंब हो जाता है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

वहीं कालीचरण यादव ने बताया कि यदि क्षेत्र में स्थायी सहायक थाना की स्थापना की जाती है, तो पुलिस की नियमित गश्त और उपस्थिति से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण होगा तथा आमजन को सुरक्षा की भावना मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय साकार रूप में लागू किया जा सकेगा।

सम्बंधित पदाधिकारी ने ज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ा और कहा कि भच्छी गांव में पुलिस चौकी की मांग वाजिब और जनहित से जुड़ी हुई है। उन्होंने कालीचरण यादव को आश्वासन दिया कि विभागीय स्तर पर आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
13 %
6kmh
90 %
Fri
37 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!