Homeक्राइममिठाई व चाय दुकानों में बाल मजदूरी, तीन बच्चे मुक्तदुकानदारों पर केस...

मिठाई व चाय दुकानों में बाल मजदूरी, तीन बच्चे मुक्त

दुकानदारों पर केस दर्ज, 50-50 हजार का जुर्माना



मुंगेर। डेस्
मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में बाल मजदूरी के खिलाफ श्रम प्रवर्तन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिठाई और चाय-नाश्ते की दुकानों में काम कर रहे तीन नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया है। इस मामले में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और उन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (LEO) संग्रामपुर को सूचना मिली थी कि क्षेत्र की कुछ मिठाई और चाय-नाश्ते की दुकानों में बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद दुकानों की निगरानी की गई। गुरुवार को LEO संग्रामपुर नीलेश कुमार के नेतृत्व में LEO तारापुर, असरगंज तथा स्वयंसेवी संस्था परिवार विकास के पदाधिकारियों ने थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान राहुल कुमार और मनोज राम की मिठाई व चाय-नाश्ते की दुकानों से कुल तीन बाल मजदूरों को मुक्त कराया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नीलेश कुमार ने बताया कि मुक्त कराए गए सभी बच्चों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें बाल कल्याण विभाग के सुपुर्द किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक बाल मजदूर को तत्काल 3 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी तथा उनके नाम पर 25-25 हजार रुपये की राशि फिक्स डिपॉजिट के रूप में जमा कराई जाएगी। इसके अलावा बच्चों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। वहीं, बाल मजदूरी कराने वाले दुकानदारों के विरुद्ध संग्रामपुर थाना में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
43 %
2.2kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!