Homeप्रदेशशाहकुंड के भुलनी में हिंदू  सम्मेलन का भव्य आयोजन। कलाकारों ने बिखेरें...

शाहकुंड के भुलनी में हिंदू  सम्मेलन का भव्य आयोजन। कलाकारों ने बिखेरें जलबे।



ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत भूलनी पंचायत के नारायणपुर स्थित के एल उच्च विद्यालय के मैदान में हिन्दू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू सनातन समाज द्वारा का एक भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सनातन धर्मावलंबियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि प्रोफेसर राणा प्रताप सह विभाग संघचालक का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपने संबोधन में समाज को संगठित एवं जागरूक रहने का संदेश दिया।
ज्ञात हो कि सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र चौधरी,  वेदानंद झा, डॉ० विवेकानन्द विवेक, राजेन्द्र प्रसाद सिंह,  विनोदानंद झा,  सुबोध तांती, राजकुमार पंडित ,सुनील सिंह, सौरभ झा, प्रकाश साह,एवं  हीरालाल सिंह मंचासीन रहे।गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें मानस प्रवक्ता रघुनंदन ठाकुर जी महाराज ने सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। वही भागलपुर आकाशवाणी के कलाकार चंद्रशेखर मिश्रा, ताराकांत ठाकुर सावित्री कुमारी आदि ने अपनी सुंदर-सुंदर गायकी कि प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। जबकि कीबोर्ड सह ऑर्गन वादक के रूप में बालमुकुंद शर्मा,तबलावादक ऋषि मिश्रा ने भी अपनी कला से सुंदर प्रस्तुति से भक्ति संगीत से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि व मानस प्रवक्ता के साथ अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।मंच संचालक के रूप में  नीरज प्रसाद सिंह रहे । वही कार्यक्रम संयोजक मनोज झा थे। मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुष कार्यकर्ता के साथ-साथ ग्रामीण गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
32 %
1.7kmh
0 %
Mon
37 °
Tue
39 °
Wed
41 °
Thu
42 °
Fri
41 °

Most Popular

error: Content is protected !!