हवेली खड़गपुर
महाशिवरात्रि को लेकर अनुमंडल के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष धार्मिक चहल-पहल और श्रद्धा भक्ति का वातावरण देखा गया। सुबह से ही विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर भक्त सुबह से शाम तक आते रहे। वहीं पंचवदन मंदिर के दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। भीड़ को खड़गपुर पुलिस के जवान प्रवेश द्वार से ही चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे। साथ ही थाना अध्यक्ष भीड़ भाड़ वाले जगहों पर लगातार मॉनिटरिंग करते दिखे।

शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जलाभिषेक करने आए महिला वपुरुष शिवभक्तों को कतारबद्ध कर गर्भगृह में प्रवेश कराना पड़ा। महिला व पुरुष पुलिस बल को भी भीड़ को व्यवस्थित करने को लेकर काफी मशक्कत करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर पंचवदन शिवमंदिर में 50 से 60 हजार शिवभक्तों ने पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर अभिषेक कर बेलपत्र और धूतरा भगवान शिव को अर्पित किया। साथ ही प्रमुख मंदिरों में शाम तक शिवभक्तों की कतारें लगी रहीं। शिव भक्तों ने व्रत रखकर शिवजी की उपासना की। वहीं मंदिर परिसर में महाकाल सेवा संघ द्वारा महासाद का वितरण किया गया। देर शाम ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों से भव्य शोभा यात्रा के साथ बारात निकाली गई।



