Homeक्राइमसफियासराय लूटकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार

सफियासराय लूटकांड का 24 घंटे में पर्दाफाश, तीन अपराधी गिरफ्तार


मुंगेर, 08 दिसंबर।

सफियासराय थाना क्षेत्र में बीते रविवार को हुए लूटकांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुंगेर के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आवेदक विक्की कुमार, साध-पंचमहला, पटना ने बताया कि वह अपने निजी पिकअप से गेहूं का बीज धरहरा पहुँचा कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिंधिया चौक के समीप एक हरा रंग का CNG टेम्पू उनकी गाड़ी के सामने आकर रुका। टेम्पू से उतरे तीन अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर 5000 रुपये नकद और मोबाइल छीन लिया। अपराधियों ने मारपीट कर पीड़ित से मोबाइल और UPI का पासवर्ड भी लिया तथा UPI से 6000 रुपये अपने साथी को ट्रांसफर कर दिया।

आवेदक के बयान पर सफियासराय थाना में कांड संख्या 95/25 दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान तथा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर घटना में संलिप्त तीन अपराधियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छोटू यादव, मीटू कुमार तथा अजीत कुमार उर्फ अपराधी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक CNG टेम्पू, आरोपी मीटू कुमार से ₹6450 नकद, तथा अजीत कुमार से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अजीत कुमार एवं मीटू कुमार का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। मामले की जांच अभी जारी है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे के भीतर कांड का सफल उद्भेदन करने वाली टीम के पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।


RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
21.5 ° C
21.5 °
21.5 °
35 %
2kmh
0 %
Tue
22 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!