Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर:गायत्री परिवार द्वारा वस्त्र दान सप्ताह: मानवता और संवेदना का अनुपम...

हवेली खड़गपुर:गायत्री परिवार द्वारा वस्त्र दान सप्ताह: मानवता और संवेदना का अनुपम उदाहरण



हवेली खड़गपुर

मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा हवेली खङगपुर रचनात्मक कार्यक्रम द्वारा समाज में सेवा, सद्भाव और करुणा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वस्त्र दान सप्ताह मनाने का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ से वरिष्ठ कार्यकर्ता विदेशी सिंह एवं प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वस्त्र दान रथ को रवाना किया। इस अभियान के अंतर्गत शहर के जागरूक नागरिकों से पुराने-नए कपड़े, नए कंबल तथा  दान स्वरूप प्राप्त किए जा रहे हैं। प्रखंड प्रतिनिधि संजीव कुमार ने कहा कि एकत्रित की गई। यह सामग्री बाद में विभिन्न क्षेत्रों तथा स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी कोनिर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सम्मानपूर्वक वितरित की जाएगी।
वस्त्र दान सप्ताह का मुख्य उद्देश्य केवल भौतिक सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में सेवा और त्याग की भावना को जाग्रत करना है। गायत्री परिवार का मानना है कि दान का वास्तविक अर्थ किसी के जीवन में सुख, सुरक्षा और आत्मसम्मान लाना है। ठंड के मौसम में एक कंबल, जरूरत के समय कपड़े या भोजन के लिए धान किसी असहाय व्यक्ति के लिए संजीवनी के समान होता है।
इस अभियान में शहर के विभिन्न वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। गृहिणियां, युवा, व्यापारी, शिक्षक और समाजसेवी अपने-अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं। लोग न केवल अनुपयोगी वस्त्र दान कर रहे हैं, बल्कि अच्छे और उपयोग योग्य कपड़े तथा नए कंबल भी उत्साहपूर्वक प्रदान कर रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को वास्तविक लाभ मिल सके।
वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुमार साह ने कहा कि
गायत्री परिवार के स्वयंसेवक पूरे समर्पण के साथ संग्रहण, छंटाई और वितरण की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। पारदर्शिता और सुव्यवस्था के साथ सामग्री को उन लोगों तक पहुँचाया जा रहा है, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

वस्त्र दान सप्ताह समाज को यह संदेश देता है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति थोड़ा-सा भी सहयोग करे, तो किसी के जीवन से दुख और अभाव को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। गायत्री परिवार की यह पहल निस्संदेह मानवता, सेवा और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण है। कार्यकर्ता ललन कुमार ने कहा कि 10 वर्षों से लगातार वस्त्र दान एवं कंबल दान समाज से मिले सहयोग से हजारों आसक्त निर्धन को सम्मानपूर्वक पूजा पाठ एवं भंडारा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। मुंगेर जिला महिला पतंजलि प्रभारी स्मिता देवी एवं तहसील प्रभारी शैल अग्रवाल मैं संयुक्त रूप से कहा कि नर से नारायण सेवा में महिलाओं की अहम भूमिका होती है सेवा भाव समर्पण भाव क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ चढ़कर सहयोग करना चाहिए। इस उपलक्ष पर कुमार अनुपम सुधीर चंद्र साहा सुरज कुमार, सुलोचना देवी ,मोहम्मद लड्डू खान ,संतोष कुमार  परिवाज्रक कुंदन कुमार, सूरज कुमार में कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
43 %
2.2kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!