Homeजीवन मंत्रहवेली खड़गपुर : तुलसी पूजा दिवस पर महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन,...

हवेली खड़गपुर : तुलसी पूजा दिवस पर महिलाओं ने किया सामूहिक पूजन, परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना

दैनिक हिन्दी न्यूज|पीयूष कुमार प्रियदर्शी


हवेली खड़गपुर के नगर के पुरानी चौक स्थित केसरवानी ठाकुरबाड़ी में तुलसी पूजा दिवस के अवसर पर गुरुवार की संध्या समाज की महिलाओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ माता तुलसी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पूरे ठाकुरबाड़ी परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दीप प्रज्वलन, धूप-दीप और पुष्प अर्पित कर माता तुलसी की आराधना की तथा परिवार एवं समाज के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
तुलसी पूजा के दौरान महिलाओं ने वैदिक मंत्रों और भजनों के माध्यम से माता तुलसी की महिमा का गुणगान किया।

पूजा उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। महिलाओं का कहना था कि तुलसी पूजन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा घर-परिवार में सुख, शांति और स्वास्थ्य बना रहता है।


इस अवसर पर प्रीति केसरी, पूजा कुमारी, अमृता केसरी, प्रियंका केसरी, अंकिता कुमारी, उर्मिला केसरी, शिल्पी केसरी, अर्चना कुमारी, नेहा केसरी, हेमलता केसरी, ममता केसरी, रिंकी केसरी, लवली केसरी, परी केसरी, सुनीता कुमारी, श्रेयसी केसरी सहित अन्य महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक तुलसी पूजन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश भी दिया गया।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
12.9 ° C
12.9 °
12.9 °
62 %
2.2kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!