Homeप्रदेशहवेली खड़गपुर में महिला सहकारी समितियों की संयुक्त वार्षिक आम सभा संपन्न

हवेली खड़गपुर में महिला सहकारी समितियों की संयुक्त वार्षिक आम सभा संपन्न

हवेली खड़गपुर प्रखंड के अंतर्गत आस्था जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति एवं अभिलाषा जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा संयुक्त रूप से चतुर्थ वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन की रस्म बीडीओ प्रियंका कुमारी, बीपीएम अंजु कुमारी, पूजा चंद्रा, बीसीओ देवेंदु आलोक, शाखा प्रबंधक नीरज कुमार सहित विभिन्न गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से निभाई।

सभा में समितियों की वर्षभर की गतिविधियों व उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें बचत एवं ऋण वितरण, स्वरोज़गार योजनाओं की प्रगति तथा सदस्याओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़े आँकड़ों पर चर्चा हुई। महिलाओं द्वारा संचालित सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, कृषि-उद्यम और लघु उद्योग जैसी पहलों को अधिकारियों ने सराहते हुए इनके विस्तार में सहयोग का आश्वासन दिया।

अपने संबोधन में बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि महिला सहकारी समितियाँ परिवार की आर्थिक नींव को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ग्रामीण समाज को आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से डिजिटल बैंकिंग, स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। बीपीएम अंजु कुमारी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समय पर ऋण अदायगी और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया पर जोर दिया। वहीं, बीसीओ देवेंदु आलोक ने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, बचत की आदत को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण युवतियों को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में सदस्यों के बीच खुला संवाद सत्र हुआ, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। बड़ी संख्या में महिला सदस्याओं, ग्रामीण महिलाओं और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी ने आयोजन को प्रेरणादायी बना दिया।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग से कन्हैया जी, एसी राम कृष्ण, सीएलएफ अध्यक्ष रेशमी देवी, सचिव कंचन कुमारी, एमबीके सुनीता सिंह, सीएफ सुनीता देवी, एमआरपी लवली निरंजन, चंदा देवी, सरिता देवी, ऊषा देवी, सौरभ कुमार, रंजीत कुमार समेत अनेक कैडर और सैकड़ों शेयरधारक सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
15.6 ° C
15.6 °
15.6 °
53 %
2.2kmh
0 %
Tue
15 °
Wed
30 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!