Homeखेलहवेली खड़गपुर: हेब्रोन मिशन स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का...

हवेली खड़गपुर: हेब्रोन मिशन स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर नगर स्थित हेब्रोन मिशन स्कूल में बुधवार से तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत उत्साहपूर्वक हुई। मुख्य अतिथि एसएसबी के रंजीत कुमार, डॉ. बी.डी. सिंह, प्राचार्य पी.सी. प्रसाद, रेखा सिंह चौहान, नंदकिशोर चौधरी, नीरज कुमार, दीपक कुमार और अशोक कुमार ने ध्वजारोहण व मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।



शुभारंभ के बाद खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया, जिसके बाद विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। पहले दिन 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित कई ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स आयोजित किए गए। 100 मीटर बॉयज में ग्रीन हाउस के मनीष सोरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि येलो हाउस के प्रियांशु कुमार दूसरे और रेड हाउस के भावेश राज तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, गर्ल्स कैटेगरी में ग्रीन हाउस की चांदनी प्रथम, रेड हाउस की जिविका कुमारी द्वितीय और ब्लू हाउस की खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्राचार्य पी.सी. प्रसाद ने कहा, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलभावना, टीम स्पिरिट और अनुशासन विकसित करना है। खेलकूद न केवल शारीरिक विकास करता है बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में सभी हाउस के छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।”

प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
21 %
2.7kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!