हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी
खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के शामपुर थाना अंतर्गत गुरुवार को बरियारपुर–खड़गपुर मुख्य मार्ग (एनएच-333) पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।
मृतक की पहचान शामपुर थाना क्षेत्र निवासी बीरेंद्र यादव के पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रजनीश अपने मित्र अभिषेक कुमार के साथ बाइक से ऋषिकुंड पिकनिक मनाने जा रहा था।
इसी दौरान बरियारपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रजनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक कुमार को हल्की चोटें आईं।
अभिषेक का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग को लेकर एनएच-333 को जाम कर दिया।
सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
सूचना पर शामपुर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
प्रशासनिक आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
एनएच-333 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत..
दोस्तो संग पिकनिक मानने ऋषिकुंड जा रहा था युवक..
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
12.9
°
C
12.9
°
12.9
°
62 %
2.2kmh
0 %
Tue
30
°
Wed
31
°
Thu
32
°
Fri
34
°
Sat
33
°



