Homeदेश - विदेशनववर्ष पर खड़गपुर झील, भीम बांध ऋषिकुंड में उमड़ा सैलानियों का सैलाब,...

नववर्ष पर खड़गपुर झील, भीम बांध ऋषिकुंड में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, पिकनिक और प्रकृति के नजारों का लिया आनंद..एसडीएम खुद सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ के साथ झील पर लिया जायजा

हवेली खड़गपुर झील पर 50 से 60 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे

सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी और जवान  लेते रहे जायजा

सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी और जवान  लेते रहे जायजा

एसडीएम खुद सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ के साथ लिया जायजा

हवेली खड़गपुर /पीयूष कुमार प्रियदर्शी

नववर्ष के अवसर पर मुंगेर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल भीम बांध,ऋषिकुंड और खड़गपुर झील में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने पिकनिक मनाने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया। भीम बांध,ऋषिकुंड में सैलानियों ने गर्म जलकुंड में स्नान कर नववर्ष का स्वागत किया और दिनभर पिकनिक व स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों की सैर पर निकले। कई सैलानी पहाड़ की चोटी तक पहुंचे और रील्स व सेल्फी लेते नजर आए। झील पर सुरक्षा को लेकर एसडीआरएफ की टीम भी तैनात थी। वही एसडीएम राजीव रौशन खुद एसडीआरएफ के टीम के साथ सुरक्षा को लेकर झील के चारों ओर मॉनिटरिंग करते नजर आए।



खड़गपुर झील पर इस वर्ष नववर्ष के दिन सबसे अधिक भीड़ देखी गई। भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, जमुई, लखीसराय, खगड़िया सहित अन्य जिलों से आए सैलानियों ने झील की सुरम्य वादियों में पिकनिक मनाई। सैलानियों का अनुमानित आंकड़ा 50 से 60 हजार के बीच रहा।

झील पर कोहरे की चादर में लिपटी सुबह ने पर्यटकों को खासा आकर्षित किया। ठंड के बावजूद लोग कैमरे और मोबाइल में खूबसूरत नजारों को कैद करते दिखे।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

खड़गपुर झील में इस बार बोटिंग पर रोक लगाई गई थी और वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की गई। एग्जिट के लिए मधुबन-दरियापुर मार्ग निर्धारित किया गया था। सेल्फी प्वाइंट क्षेत्र में घोड़ों और दुकानों के कारण भीड़ अधिक रही।



ऋषिकुंड व झील क्षेत्र में एसपी मुंगेर सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


एसडीएम राजीव रौशन और हवेली खड़गपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। शाम पांच बजे के बाद प्रशासन ने झील परिसर खाली कराना शुरू किया।



कुल मिलाकर नववर्ष पर ऋषिकुंड, भीम बांध,खड़गपुर झील, भौंरा कुंड, दामनकोल और घोड़ाखुर जैसे प्राकृतिक स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल और उत्साह से क्षेत्र की फिजाएं गुलजार रहीं।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
14.6 ° C
14.6 °
14.6 °
56 %
1.9kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!