हवेली खड़गपुर
बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत परिवार विकास चंद्रशेखर नगर संस्था ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन (JRC) के सहयोग से की है। इसी क्रम में बुधवार, 13 नवम्बर को हवेली खड़गपुर अनुमंडल अन्तर्गत टेटीया बम्बर प्रखंड के कई विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की कम्युनिटी सोशल वर्कर पिंकी कुमारी ने किया। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकगण मौजूद रहे।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह विरोधी शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक स्वर में बाल विवाह मुक्त मुंगेर बनाने का संकल्प लिया।
पोस्टर और बैनर के माध्यम से बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल अधिकारों की जानकारी दी गई।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान मुंगेर को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के मिशन का हिस्सा है। आने वाले दिनों में इसी तरह के कार्यक्रम अन्य विद्यालयों में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक बच्चा अपने अधिकारों को समझे और समाज इस कुरीति से मुक्त हो सके।
बाल विवाह के खिलाफ परिवार विकास ने शुरू किया 100 दिवसीय अभियान
Munger
clear sky
29.5
°
C
29.5
°
29.5
°
21 %
2.7kmh
0 %
Tue
28
°
Wed
31
°
Thu
32
°
Fri
34
°
Sat
34
°



