Homeकारोबारभीमबांध को मिलेगा ग्लोबल टच, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज..

भीमबांध को मिलेगा ग्लोबल टच, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब बनाने की तैयारी तेज..



मुंगेर जिले की पहचान रहे भीमबांध वन्यजीव अभ्यारण को अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने की ठोस तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने इसे विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।


उपमुख्यमंत्री सह तारापुर विधायक सम्राट चौधरी ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर भीमबांध के समग्र और सतत विकास के लिए व्यवहारिक व पर्यावरण-संवेदनशील मास्टर प्लान जल्द तैयार करने का निर्देश दिया।


विकास होगा, लेकिन प्रकृति से समझौता नहीं
उपमुख्यमंत्री ने साफ कहा कि विकास की किसी भी योजना में पर्यावरण संरक्षण सर्वोपरि रहेगा। भीमबांध की पहचान उसके घने जंगल, जैव विविधता, प्राकृतिक गर्म जलधाराएं और शांत वातावरण हैं, जिन्हें संरक्षित रखते हुए आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


क्या-क्या होंगी नई सुविधाएं?….
प्रस्तावित मास्टर प्लान में शामिल हैं………


* वन अनुभव केंद्र व प्रशिक्षण संस्थान


* वेलनेस, योग ग्राम और आयुर्वेदिक उपचार केंद्


* इको-कॉटेज, ट्री हाउस और व्यू प्वाइंट


* ट्रैकिंग पथ, नेचर ट्रेल और लैंडस्केपिंग


* आधुनिक कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट और सभागार


* प्राकृतिक गर्म पानी की झील का संरक्षण


* भीम सेन कुंड का सौंदर्यीकरण


* अत्याधुनिक सुरक्षा और प्रशासनिक ढांचा


आसपास के पर्यटन स्थलों को जोड़ने की योजना….


भीमबांध के साथ-साथ बेलाटांड़, चोरमारा, नारोकोल, बहेराटांड़, बघेल, कुकुरझाप धाम, खड़गपुर झील और भौरा कुंड को एक टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा।

इससे पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।


स्थानीय व आदिवासी परिवार होंगे विकास के केंद्र में
करीब 12–13 हजार आदिवासी और स्थानीय परिवारों के लिए यह परियोजना नई उम्मीद बनेगी। रोजगार सृजन, होमस्टे योजना, पर्यटन गाइड प्रशिक्षण, हस्तशिल्प केंद्र, वन आधारित उत्पादों का प्रसंस्करण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।


‘गेम-चेंजर’ साबित होगी योजना


सम्राट चौधरी ने कहा कि भीमबांध का वैज्ञानिक और सतत विकास मुंगेर को वैश्विक पर्यटन पहचान दिलाएगा। प्रस्ताव को जल्द उच्चस्तरीय स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा और मंजूरी मिलते ही कार्यों को तेज़ी से जमीन पर उतारा जाएगा।


👉 भीमबांध अब सिर्फ अभ्यारण नहीं, भविष्य का अंतरराष्ट्रीय पर्यटन डेस्टिनेशन बनने की राह पर है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
17 %
1.5kmh
0 %
Thu
27 °
Fri
38 °
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!