Homeक्राइममुंगेर के जमालपुर में हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा ,...

मुंगेर के जमालपुर में हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा , हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

मुंगेर के जमालपुर में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हथियार के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुंगेर एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

पूरा मामला 8 दिसंबर की मध्य रात्रि का है। दौलतपुर कॉलोनी निवासी आशीष कुमार, पिता जयचंद सिंह, अपने घर से ट्रेन पकड़ने के लिए जमालपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान गायत्री मंदिर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की लिखित शिकायत पर जमालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंगेर एसपी के निर्देश पर जमालपुर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर नहर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में अंधेरे में बैठा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देख आरोपी भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शंकर तांती, पिता नागेंद्र तांती, निवासी छोटी दौलतपुर बताया। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। शंकर तांती की निशानदेही पर दूसरे आरोपी अभिषेक राज उर्फ गोविंद, पिता विजय प्रसाद तांती, निवासी छोटी दौलतपुर को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। एसपी ने बताया कि पकड़ाए सभी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे । समय रहते पुलिस ने दोनों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
18.3 ° C
18.3 °
18.3 °
44 %
2.1kmh
0 %
Tue
19 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!