हवेली खड़गपुर|डेस्क
हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के टेटिया बंबर प्रखंड के बनहरा–गौरवडीह मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बनौली गांव के पास उस समय हुई, जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया।
जानकारी के अनुसार, बजाज कंपनी के एक विद्युत संवेदक का ट्रैक्टर तार व अन्य विद्युत सामग्री लेकर लगमा गांव जा रहा था। बनौली के समीप ट्रैक्टर का अगला पहिया अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में 30 वर्षीय श्याम सुंदर मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने श्याम सुंदर मुर्मू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है।
घायलों की पहचान मुन्ना सोरेन, पिंटू कुमार टुडू, रमेश टुडू, निर्मल पंडित और नीतीश कुमार के रूप में की गई है। टेटिया बंबर थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुंगेर/टेटिया बंबर: ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत, चालक सहित पांच गंभीर घायल
बनौली के पास बनहरा–गौरवडीह मार्ग पर हादसा, अगला पहिया फटने से पलटा ट्रैक्टर
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
28.4
°
C
28.4
°
28.4
°
23 %
3kmh
0 %
Tue
30
°
Wed
31
°
Thu
32
°
Fri
34
°
Sat
34
°



