Homeप्रदेशसामाजिक चेतना अभियान : सशस्त्र सीमा बल द्वारा खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों...

सामाजिक चेतना अभियान : सशस्त्र सीमा बल द्वारा खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन

हवेली खड़गपुर

सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा ‘सामाजिक चेतना अभियान” के अंतर्गत 12 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2025 तक विविध खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं एवं बच्चों में खेल भावना का विकास करना, सामाजिक एकता को बढ़ावा देना तथा छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। 12 सितंबर 2025: अभियान की शुरुआत फुटबॉल टूनमिंट से हुई, जिसमें विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

खिलाड़ियों ने अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। 13 सितंबर 2025: दूसरे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। खिलाड़ियों की दमदार स्मैश और सर्विस ने दर्शकों का मन मोह लिया।

दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। 14 सितंबर 2025: तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें 100 मीटर दौड़ (लड़के)- 100 मीटर दौड़ (लड़‌कियाँ) जलेबी दौड़ (बच्चों के लिए)- तीरंदाजी प्रतियोगिता इन खेलों में प्रतिभागियों ने अपनी पूरी ऊर्जा और प्रतिभा का परिचय दिया।

बच्चों की जलेबी दौड़ ने वातावरण को हंसी और उल्लास से भर दिया, वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता ने ग्रामीण युवाओं की कौशल और एकाग्रता को उजागर किया। 15 सितंबर 2025: अभियान का समापन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार पठानिया कमान्डेंट 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जमुई का आगमन हुआ। उन्होंने दीप ज्योति जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके उपरांत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ सामाजिक चेतना को भी प्रोत्साहित करते हैं।

इस कार्यक्रम में श्री राजीव रौशन अनुमंडल पदाधिकारी हवेली खड़गपुर श्रीमती प्रियंका कुमारी प्रखंड विकास अधिकारी हवेली खड़गपुर, श्री आशुतोष कुमार मुखिया दरियापुर पंचायत, श्री छोटेलाल प्रसाद मुखिया रामन्काबाद पंचायत सशस्त्र सीमा बल के कम्पनी कमांडर श्री अनिल कुमार, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक सुबीर देबनाथ, रोहित कुमार सिंह व सभी स्कूली छात्र छात्राएं अध्यापकगण, ग्रामीण जनता और मीडिया कर्मी काफी संख्या में उपस्थित थे । मंच का संचालन उप निरीक्षक चैतन्य केशव व पत्रकार श्री संजीव कुमार के द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
27.8 ° C
27.8 °
27.8 °
51 %
1.5kmh
0 %
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
30 °
Thu
29 °
Fri
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!