Homeखेलहवेली खड़गपुर की अर्पण का राष्ट्रीय माउंट ट्रेनिंग कैंप के लिए चयनउत्तरकाशी...

हवेली खड़गपुर की अर्पण का राष्ट्रीय माउंट ट्रेनिंग कैंप के लिए चयन

उत्तरकाशी में देशभर से चुने गए एनसीसी कैडेट्स करेंगी हिस्सा , खड़गपुर से उत्तरकाशी के लिए रवाना


हवेली खड़गपुर |पीयूष कुमार प्रियदर्शी

हरि सिंह महाविद्यालय की एनसीसी 2/4 कंपनी की गर्ल्स कैडेट अर्पण कुमारी का चयन प्रतिष्ठित नेशनल माउंट ट्रेनिंग कैंप (National Mount Training Camp) के लिए किया गया है। यह शिविर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित एनसीसी कैडेट्स भाग लेंगे।

अर्पण कुमारी गुरुवार को हवेली खड़गपुर से भागलपुर के लिए रवाना हुईं, जहाँ से वे उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगी।

अर्पण का यह चयन हरि सिंह महाविद्यालय और पूरे हवेली खड़गपुर क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र प्रसाद राम ने कहा कि, “यह केवल कॉलेज ही नहीं बल्कि पूरे हवेली खड़गपुर के लिए गौरव का क्षण है। अर्पण ने अपनी लगन और मेहनत से यह सफलता हासिल की है। इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कैंपों में चयन अनुशासन और क्षमता का परिचायक है।”

महाविद्यालय की एनसीसी पदाधिकारी डॉ. प्रियंवदा शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है जब हरि सिंह महाविद्यालय की किसी गर्ल्स कैडेट का चयन नेशनल माउंट ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है। उन्होंने कहा, “यह अर्पण की मेहनत और हमारे एनसीसी यूनिट की बड़ी सफलता है। हमें विश्वास है कि वह उत्तरकाशी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।”

वहीं एनसीसी प्रशिक्षक प्रदीप मिश्रा ने इसे अन्य गर्ल्स कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि, “अर्पण का चयन यह साबित करता है कि लड़कियां भी साहसिक और चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।”

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
21 %
2.7kmh
0 %
Tue
28 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!