Homeप्रदेशहेम्ब्रोन मिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा...

हेम्ब्रोन मिशन स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, बनाना बॉय गोपाल का वैज्ञानिक प्रदर्शन रहा आकर्षण


हवेली खड़गपुर/पीयूष कुमार प्रियदर्शी

नगर के हेम्ब्रोन मिशन स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सोमवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वेलकम सॉन्ग से हुआ, जिसमें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, भारत के यंगेस्ट साइंटिस्ट बनाना बॉय गोपाल, चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं शिबू सर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


हर्षिता एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम को खास बना दिया। इसके बाद प्राची एंड पार्टी ने “यह चांद कोई दीवाना है”, द्वितीय हीरो राजन कुमार ने “गोरों की ना कालों की दुनिया है दिल वालों की” तथा मोनू एंड पार्टी ने “दिल ना दिया तो क्या किया” गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। अनुष्का द्वारा प्रस्तुत योगा डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आशिष ईशु द्वारा प्रार्थना की गई। इस अवसर पर शिबू सर ने ईसा मसीह के जन्म और उनके संदेश पर प्रकाश डालते हुए मानवता, प्रेम और सेवा का महत्व बताया। विद्यालय के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर एक्टिविटी पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाला नाटक प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। राधिका एंड पार्टी की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत के यंगेस्ट साइंटिस्ट बनाना बॉय गोपाल का वैज्ञानिक प्रदर्शन रहा। उन्होंने केले के पौधे से थर्मोकोल व प्लास्टिक पेपर बनाने की खोज का प्रदर्शन किया तथा प्लास्टिक को पानी में घोलकर प्रयोग दिखाया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
विद्यालय के प्राचार्य पी.सी. प्रसाद ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
12.9 ° C
12.9 °
12.9 °
62 %
2.2kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!