Homeप्रदेशखड़गपुर में मॉडल स्कूल का वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरस्वती...

खड़गपुर में मॉडल स्कूल का वर्चुअल उद्घाटन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरस्वती विद्या निकेतन का किया शुभारंभ


हवेली खड़गपुर,|पीयूष कुमार प्रियदर्शी


हवेली खड़गपुर प्रखंड के खंडबिहारी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त एक नए मॉडल विद्यालय की सौगात मिली। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नचिकेता मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), मुंगेर सोनी कुमारी ने की। इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष सौरभ निधि सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने सभी अतिथियों का पौधा, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
अपने संबोधन में विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही किसी भी समाज के विकास का मजबूत आधार होती है। मॉडल स्कूल की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, बेहतर संसाधन और प्रतियोगी माहौल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और यह विद्यालय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों तथा भविष्य की विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अतिथियों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में मुखिया संघ के अध्यक्ष कुंदन मंडल, गोपाल शरण सिंह, राजेंद्र मंडल, ब्यास कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा, संजय झा, राजीव सिंह, मुखिया राहुल कुमार, जितेंद्र बिंद, गौतम मंडल, अपराजित सिंह, शिक्षक आदित्य आनंद, मुरारी कुमार, कन्हैया कुमार मंडल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
73 %
6.9kmh
98 %
Wed
33 °
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
35 °

Most Popular

error: Content is protected !!