Homeप्रदेशबिहार: राजगीर के होटल अजातशत्रु विहार का संचालन करेगा ITC समूह, सीएम...

बिहार: राजगीर के होटल अजातशत्रु विहार का संचालन करेगा ITC समूह, सीएम की मौजूदगी में हुआ MoU



रिपोर्ट: नरेश अग्रवाल,पटना(बिहार)



पटना: बिहार में पर्यटन को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में मंगलवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प’ सभागार में राजगीर स्थित होटल अजातशत्रु विहार के संचालन हेतु Welcomhotel (ITC समूह) के साथ एकरारनामा पर हस्ताक्षर हुआ।

यह समझौता बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (BSTDC) के लीजधारी और ITC समूह के बीच किया गया।

“पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान”

इस अवसर पर ITC समूह के प्रबंध निदेशक श्री अनिल चड्डा एवं कलशी बिल्डकॉन के निदेशक श्री सुमीत सिंह कलशी ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में MoU पर हस्ताक्षर कर दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि _बिहार सरकार पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राजगीर, नालंदा, बोधगया जैसे स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार किया गया है। प्रतिष्ठित आतिथ्य समूहों की सहभागिता से बिहार का पर्यटन नई पहचान बनाएगा और देश-विदेश के पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।_

उन्होंने विश्वास जताया कि Welcomhotel by ITC के रूप में होटल का संचालन राजगीर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती देगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

104 कमरे, 2027 तक होगा शुरू

प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि 2.67 एकड़ में फैले इस होटल परिसर में 104 आधुनिक कमरे और एक बड़ा बैंक्वेट हॉल बनाया जाएगा। सभी सुविधाएं अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी।
परियोजना को 1 मार्च 2027 तक पूरा कर परिचालन शुरू करने का लक्ष्य है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे। पर्यटन सचिव ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
Munger
broken clouds
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
77 %
5.4kmh
83 %
Tue
29 °
Wed
30 °
Thu
33 °
Fri
33 °
Sat
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!