रिपोर्ट:- आशुतोष कुमार, रोहतास(बिहार)
रोहतास जिला के नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में पूर्व के जमीनी विवाद में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने थाने ने आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई ह। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित महिला आशा देवी ने विवेक सिंह, लक्ष्य कुमार सिंह, वैभव सिंह, आलोक सिंह, राजन सिंह और चुटुर सिंह को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि लोगों ने उनके मवेशी की मड़ई में आग लगा दी और विरोध करने पर उसे और उसकी पुत्री को बंदूक के बट, तलवार और लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के आलोक सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में भी कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उन्हें नामजद अभियुक्त बनाया है। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा प्राप्त आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
जमीनी विवाद में एक महिला समेत कई अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज।।
Munger
clear sky
11.9
°
C
11.9
°
11.9
°
68 %
2.7kmh
0 %
Mon
28
°
Tue
30
°
Wed
31
°
Thu
32
°
Fri
33
°



