रिपोर्ट: उमेश कुमार,,शेखपुरा( बिहार)
. बिहार और शेखपुरा में 40 सालों से सामाजिक राजनीतिक सक्रियता निभा रहे जितेंद्र नाथ पटेल अब कांग्रेस का दामन थामेंगे. इसके पूर्व उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद को त्याग कर पार्टी छोड़ने का फैसला लिया था. रविवार को शेखपुरा शहर के कैपिटल होटल में उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. प्रेस कांफ्रेंस में अपने समर्थकों के साथ उन्होंने आगामी 17 फरवरी को पटना के सदाकत आश्रम में सैकड़ो नेताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि देश रोजगार और विभिन्न क्षेत्रों में विकट परिस्थितियों को जूझ रहा है. वर्ष 2014 में औद्योगिक और कुल उत्पादन का जीडीपी पर 16 प्रतिशत था, जबकि वर्तमान परिवेश में घटकर 12 प्रतिशत आ गया है. यानि देश के अंदर उत्पादन का दर कम रहा है. ऐसी स्थिति में 55 प्रतिशत युवाओं की आबादी वाले अपने भारतवर्ष में रोजगार के अवसर भी काफी गिरावट की ओर है. उन्होंने यह भी कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा रही है. मध्यम वर्ग खोखला हो चुका है, किसान मजदूर की हालत भी काफी दयनीय है. हाल में अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील को उन्होंने देश के मजदूर और किसान विरोधी डील बताया. उन्होंने यह भी कहा कि संसद भवन में देश की हालातों पर चर्चा का जवाब देने के बजाय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देश के महापुरुषों के बारे में मनगढ़ंत कहानियां बनाकर आम लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार को मिले मैनडेट के बाद उनके ही पार्टियों के अंदर भारी उथल-पुथल की स्थिति है. अहंकार इस परवान पर है कि अपने पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की कोई परवाह नहीं कर रहा. उन्होंने कहा कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह, स्वतंत्रता सेनानी लाला बाबू, राष्ट्रकवि दिनकर जैसे महान हस्तियों का कर्मस्थली शेखपुरा रहा है. बिहार में बदलाव की हवा शेखपुरा जिले से चलेगी और देश के अंदर तमाम ज्वलंत मुद्दों को नई दिशा मिल सकेगी. प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर रालोमो के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार, पूर्व मुखिया राजेश रंजन गुरुजी, विपिन चौरसिया, दानी प्रसाद, सुरेंद्र दास, महेंद्र कुशवाहा, प्रेम गुप्ता,गोरेलाल कुशवाहा, पप्पू राज मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
रालोमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र नाथ थामेंगे कांग्रेस का दामन.
शेखपुरा में प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
28
°
C
28
°
28
°
80 %
2.9kmh
100 %
Thu
36
°
Fri
36
°
Sat
33
°
Sun
36
°
Mon
37
°



