ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर अनितेश कश्यप
भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत दासपुर पंचायत के रामपुरडीह मैदान पर चल रहे मां चण्डिके टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में जगरिया की टीम को 8 विकेट से हराकर खैरा की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश किया |ज्ञात हो कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जगरिया की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन बनाए !वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैरा की टीम ने 2 विकेट खोकर 9.3 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया । मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रिंस को दिया गया । जिन्होंने कि तीन ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके । अंपायर की भूमिका में हीरा ठाकुर व आदित्य थे । कॉमेंटेटर की भूमिका में हिंदी भाषा के मशहूर अनितेश कश्यप, रघुनंदन ठाकुर व पुष्कर ने रोचक कमेंट्री किए । स्कोरर के रूप में करण,अनिकेत व रवि थे । मौके पर उत्तम कुमार मिश्रा, अमन झा ,धीरज मिश्रा ,बमबम मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, आशीष झा आदि सैकड़ो की संख्या में दूर दराज से खेल प्रेमी क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।



