Homeखेलभागलपुर: तेतरिया प्रीमियर लीग कप पर लोदीपुर का कब्जा

भागलपुर: तेतरिया प्रीमियर लीग कप पर लोदीपुर का कब्जा



ब्यूरो अनितेश कश्यप भागलपुर

भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत भुलनी पंचायत के तेतरिया ग्राम के ऐतिहासिक मैदान पर चल रहे टीपीएल यानी तेतरिया प्रीमियर लीग के तत्वाधान में आयोजित फाइनल मुक़ाबले में लोदीपुर भागलपुर की टीम ने गोवरांय की टीम को 2 विकेट से हराकर कप पर किया क़ब्ज़ा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोबरांय की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर  239 रन बनाए ।वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोदीपुर की टीम ने 8 विकेट खोकर 14.5 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब परदेसी को दिया गया। जिन्होंने की धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 67 गेंद में 129 रन की शतककीय पारी खेले। व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार प्रेम कुमार को दिया गया। जिन्होंने की पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से 229 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में 9 विकेट झटके ।अंपायर की भूमिका में दीपक व सूरज थे।  कमेंटेटर के रूप में अनितेश कश्यप व शंकर सुमन ने रोचक कमेंट्री की। स्कोरर की भूमिका में प्रणव व अजय थे ।वही विजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि ग्राम पंचायत भुलनी के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार उर्फ मुन्ना व टीप्पू सिंह के द्वारा दिया गया ।जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नगद राशि पूर्व मुखिया श्रीनिवास सिंह, कमेटी के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार सहित आदि के द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। मौके पर राजेश खन्ना ,संजीव कुमार ,शिक्षक देवेंद्र प्रसाद सिंह ,अवधेश कुमार, केशव कुमार ,सोनू कुमार ,मनीष कुमार, राजा कुमार के अलावा सैकड़ो की संख्या में दूर-दराज से खेल प्रेमी मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!