Homeखेलअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छात्रों ने सीखे योग और ध्यान के गुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छात्रों ने सीखे योग और ध्यान के गुर


संग्रामपुर (मुंगेर)। पीयूष कुमार प्रियदर्शी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर नहर मोड़ स्थित महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग सेंटर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ग 5वीं से 12वीं तक के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व को समझा।


योग शिविर में कोचिंग सेंटर के शिक्षक विद्याधर मिश्र, विभाष कुमार सिंह, चंदन कुमार, प्रिंस कुमार, आदित्य मौर्य, विक्रम कुमार एवं नितीश कुमार ने बच्चों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। शिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है, मन एकाग्र होता है तथा तनाव से मुक्ति मिलती है।


इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियां सिखाई गईं। शिक्षकों ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, सुखी और सफल बनाती है। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के अंत में कोचिंग सेंटर के व्यवस्थापक देवाधिदेव महादेव ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!