Homeप्रदेशस्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. अभिषेक सौरव को मिला ‘मोस्ट...

स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. अभिषेक सौरव को मिला ‘मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड अवार्ड’

पीयूष कुमार प्रियदर्शी


हवेली खड़गपुर/पटना। स्वास्थ्य सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले हवेली खड़गपुर के युवा चिकित्सक डॉ. अभिषेक सौरव को प्रतिष्ठित ‘मोस्ट ट्रस्टेड ब्रांड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें राजधानी पटना स्थित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।


पटना के ताज होटल में आयोजित समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा मुख्य आकर्षण रहीं। उन्होंने अपने कर-कमलों से डॉ. अभिषेक सौरव को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सौरव ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी मरीजों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के विश्वास का प्रतीक है, जिन्होंने हमेशा उनके कार्यों पर भरोसा जताया है।


उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक के लिए जनता का विश्वास सबसे बड़ी पूंजी होती है। यही विश्वास उन्हें बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करता है। डॉ. सौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पूरी चिकित्सा टीम, स्वास्थ्यकर्मियों तथा परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आधुनिक तकनीक, पारदर्शी कार्यशैली और मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने का प्रयास जारी रहेगा।


डॉ. अभिषेक सौरव को मिले इस सम्मान पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी सेवा भावना, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है। साथ ही यह उपलब्धि हवेली खड़गपुर, मुंगेर और पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय है।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
37.4 ° C
37.4 °
37.4 °
34 %
2.3kmh
0 %
Wed
44 °
Thu
44 °
Fri
43 °
Sat
43 °
Sun
43 °

Most Popular

error: Content is protected !!