Homeदेश - विदेशअसम के जोरहाट में IAF विमान क्रैश में 5 शहीद, को-पायलट सुरक्षित;...

असम के जोरहाट में IAF विमान क्रैश में 5 शहीद, को-पायलट सुरक्षित; लैंडिंग के बाद हुआ हादसा



सोनू कुमार पत्रकार

असम के जोरहाट में भारतीय वायु सेना (IAF) का विमान AN-32 लैंडिंग के बाद दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। इस हादसे में विमान में सवार पांच जवान शहीद हो गए हैं, जबकि को-पायलट को बचा लिया गया है। वायुसेना के बयान के मुताबिक, जिंदा बचे को-पायलट को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा बेहद सुरक्षित माने जाने वाले इस परिवहन विमान के हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश भी दे दिए गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि विमान हवाई पट्टी पर उतरने की जगह उबड़-खाबड़ हिस्से में लैंड कर गया था। इसकी वजह से आग लग गई। हालांकि, वायुसेना की तरफ से किसी भी अफवाह पर भरोसा न करने का अनुरोध किया गया है।
इस हादसे में शहीद हुए भारतीय जवानों के नाम भी वायु सेना की तरफ से जारी किए गए हैं। IAF ने बयान जारी करके बताया, “भारतीय वायु सेना इस विमान हादसे में मारे गए सभी जवानों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। असम के जोरहाट में हुए इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम ने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।”

विमान में लैंडिंग के बाद लगी आग

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के तुरंत बाद ही विमान में आग लग गई थी। इसके तुरंत बाद एयरबेस की इमरजेंसी यूनिट को सक्रिय किया गया। इमरजेंसी ऑपरेशन शुरू होने के कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वायुसेना ने अपने पांच वीर जवानों को गंवा दिया था।

इस घटना के तुरंत बाद ही वायुसेना की तरफ से जानकारी सामने आई। वायुसेना ने बयान जारी कर कहा, “जोरहाट में आज एक विमान AN-32 का एक्सीडेंट हो गया है।” इसके बाद वायुसेना का एक और बयान सामने आया, जिसमें बताया गया कि विमान हादसे की जांच के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
56 %
6.7kmh
100 %
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
35 °
Sun
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!