Homeप्रदेशराजद के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश यादव 'चौटाला' के असामयिक निधन पर...

राजद के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश यादव ‘चौटाला’ के असामयिक निधन पर पार्टी नेताओं में शोक की लहर, बताया अपूरणीय क्षति

हवेली खड़गपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात समाजसेवी ओम प्रकाश यादव उर्फ चौटाला जी के असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
विदित हो कि दो दिन पूर्व मंगलवार की शाम जब वे हवेली खड़गपुर बाजार से अपने गांव खाजेचक लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उनका इलाज बेगूसराय के एक अस्पताल में चल रहा था, जहाँ उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरी उदासी छा गई।
ओम प्रकाश यादव ‘चौटाला’ जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए नेताओं ने कहा कि वे हमेशा समाज के दबे-कुचले और जरूरतमंद लोगों की आवाज बुलंद करते थे। उनका जाना दल के लिए एक ऐसा शून्य छोड़ गया है जिसे भरना नामुमकिन है।


शोक व्यक्त करने वाले प्रमुख नेता:


इस दुखद घड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पूर्व विधायक अजय कुमार सिंह, छात्र नेता ईशु यादव, चंद्रशेखर यादव, दयानंद निराला, मो० रऊफ, अरविंद यादव, विपिन खिरहरी, मो० राशिद,प्रवीण यादव एवं मो० इनामुल हक आदि ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान प्रदान करें और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात जैसा असहनीय दुःख सहने की शक्ति और संबल दें।

RELATED ARTICLES
Munger
scattered clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
76 %
3.2kmh
25 %
Wed
29 °
Thu
34 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
36 °

Most Popular

error: Content is protected !!