Homeप्रदेशअनुमंडल प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर संस्कृतिक कार्यक्रम...

अनुमंडल प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन , माइको डांस ग्रुप प्रथम


हवेली खड़गपुर

स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से नगर के मारवाड़ी टोला स्थित प्रज्ञा मैरिज हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक विद्यालय और संस्था के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रौशन, डीएसपी अनिल कुमार, पीजीआरओ शशि भूषण शशि, बीडीओ प्रियंका कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर सिंह के और संयोजन मनोज कुमार रघु की देख रेख में हुआ। कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या,दहेज एक अभिशाप जैसे कार्यक्रम के माध्यम से लघु नाटक, देश भक्ति गीतों पर नृत्य पेश किया।

वही निर्णायक मंडली के सदस्यों ने बेहतर प्रस्तुति पर अंक बांटे। प्रथम पुरस्कार माइको डांस एकेडमी को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार आयुष ग्रुप को मिला जबकि तीसरा पुरस्कार डीएवी स्कूल को मिला वही चौथा पुरस्कार पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय और कन्या मध्य विद्यालय को प्राप्त हुआ। सभी अन्य प्रतिभागी और संस्थाओं को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर गजनफर अली खान, शुभम केशरी, राकेश चंद्र सिन्हा, संजीव कुमार, योगेश्वर गोस्वामी, शंभू केसरी, हीरा अंसारी, प्रभाकर सिंह आदि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25 ° C
25 °
25 °
38 %
1kmh
100 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!