ब्यूरो रिपोर्ट बांका

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत सलेमपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में रविवार को निशुल्क सेवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर आयोजन में डॉक्टर कन्हैयालाल गुप्ता बोन ज्वाइंट एंड स्पाइन स्पेशलिस्ट एमबीबीएस जेएलएनएमसीएच भागलपुर के द्वारा लगभग 250 रोगियों का जांच कर उन्हें मुफ्त दवाई भी दिया गया।
इस अवसर पर चर्चित समाजसेवी रामकुमार उर्फ गोरे जिला पार्षद सदस्य भावी उमीदवार मध्य क्षेत्र अमरपुर का बहुत बड़ा सहयोग रहा ।वही इस दौरान रामकुमार उर्फ गोरे ने बताया की मेरे द्वारा कई बार कई डॉक्टर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है। जिसमें की अलग अलग पंचायत के सभी वर्ग के लोगों को निशुल्क इलाज करवाया जाता है।और हम लोग हमेशा समाजसेवा में लगा रहता हूं।
इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार समाजसेवी, रतन कुमार समाज सेवी , प्रखंड अध्यक्ष जदयू अमरपुर विमल कुमार सिंह , प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजद राजीव कुमार कुशवाहा, चंदन कुमार पंजियार शिक्षक सह समाजसेवी ,बबलू मिश्रा शिक्षक सह समाजसेवी सहित इत्यादि के सहयोग से यह आयोजन किया गया। मौके पर गौतम कुमार सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य सलेमपुर अंतेसार आलम, रोविल शर्मा, विदुर कुमार सिंह,प्रकाश सिंह बासुकी शर्मा, धनंजय रजक, मुकेश शर्मा, बृजेश शर्मा, आशुतोष सिंह सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणगण मौजूद रहे।



