Homeप्रदेशएबीवीपी का तीसरे दिन भी धरना–तालाबंदी, कॉलेज के कार्य ठपशुल्क वृद्धि व...

एबीवीपी का तीसरे दिन भी धरना–तालाबंदी, कॉलेज के कार्य ठप
शुल्क वृद्धि व परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग, कुलपति से इस्तीफे की भी उठी आवाज


दैनिक हिन्दी न्यूज|हवेली खड़गपुर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हवेली खड़गपुर इकाई की ओर से मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नगर के हरि सिंह महाविद्यालय में धरना–प्रदर्शन के साथ तालाबंदी कर महाविद्यालय के सभी कार्य पूर्णतः ठप रखे गए। तीन दिनों से जारी आंदोलन का नेतृत्व नगर सोशल मीडिया प्रमुख शिवम केशरी एवं नगर कोषाध्यक्ष श्रेयांश ने किया।

दिन प्रतिदिन आंदोलन तेज होता जा रहा है। महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्र–छात्राएं शुल्क वृद्धि, त्रुटिपूर्ण/पेंडिंग परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग के साथ अब कुलपति के इस्तीफे की मांग पर भी अड़े हुए हैं।

नगर मंत्री आर्य केसरी एवं नगर सह मंत्री सुभाष कुमार ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को परेशान करने के लिए नए–नए तरीके अपना रहा है। कभी शुल्क बढ़ा दिया जाता है तो कभी परिणाम पेंडिंग कर दिया जाता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और मानसिक तनाव बढ़ रहा है।



छात्र नेता पिंकेश कुमार और नगर सह मंत्री शैलभ झा ने चेतावनी दी कि लगातार आंदोलन के बावजूद मांगों की अनदेखी विश्वविद्यालय प्रशासन पर भारी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल की तैयारी भी की जाएगी।

मौके पर जिला संयोजक अंकित जायसवाल, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक सत्यम कुमार निराला सहित शुभम केशरी, सोनू केशरी, मोहित कुमार, सचिन कुमार, रवि रंजन, दिव्यांशु कुमार, अनुराग, आनंद केशरी, सोनल, आरती, गायत्री, श्वेता, राधा, खुशी, वर्षा समेत सैकड़ों छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25 ° C
25 °
25 °
38 %
1kmh
100 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °
Sat
32 °

Most Popular

error: Content is protected !!