हवेली खड़गपुर
हवेली खड़गपुर नगर के मुख्य बाजार स्थित ऐतिहासिक प्राचीन काली मंदिर में आगामी 5 जनवरी को महाआरती का वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं।
इसी क्रम में वर्तमान पूजा समिति को भंग कर दिया गया है तथा 11 दिसंबर को नई समिति के गठन के लिए बैठक बुलाई गई है। मंदिर समिति के संयोजक मनोज कुमार रघु ने सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे बैठक में शामिल होकर नई समिति के गठन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
संयोजक ने बताया कि महाआरती समारोह क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सामाजिक सहयोग और सामूहिक प्रयास बेहद जरूरी है।



