रिपोर्टर – Piyush Kumar Priyadarshi | Bihar Desk
मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित पड़िया गांव में रंगदारी को लेकर बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। सोमवार की शाम चाय दुकानदार अजय मंडल पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बिना पैसा चाय पीकर जा रहे बदमाशों ने दुकानदार द्वारा पैसा मांगने पर पहले मारपीट की और फिर हत्या की नीयत से गोली चला दी। हालांकि दुकानदार बाल-बाल बच गया, और गोली दुकान में रखे फ्रिज में जा लगी।
घटना के बाद बदमाशों ने दुकानदार को हर महीने 10 हजार रुपये रंगदारी देने की धमकी भी दी। भयभीत दुकानदार ने तुरंत बरियारपुर थाना को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरेश के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एक आरोपी प्रफुल्ल को दबोच लिया। वहीं, उसके दो साथी भागने में सफल रहे।
सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रफुल्ल के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर लूट, छिनतई, रंगदारी, जानलेवा हमला और रेल लूट जैसी सात गंभीर घटनाओं में संलिप्त होने का आरोप है। पूछताछ में प्रफुल्ल ने अपने फरार दो साथियों के नाम भी उजागर किए हैं, जिन्हें पुलिस दुर्दांत अपराधी बता रही है।
पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा और पिलेट भी बरामद किया है। उधर, फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि दुकानदार और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
मुंगेर: रंगदारी नहीं देने पर चाय दुकानदार पर चली गोली, एक कुख्यात गिरफ्तार—दो फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
31
°
C
31
°
31
°
61 %
1.2kmh
6 %
Mon
31
°
Tue
42
°
Wed
43
°
Thu
43
°
Fri
39
°



