हवेली खड़गपुर|Piyush Kumar Priyadarshi
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने हवेली खड़गपुर थाना पहुंचकर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार का बुके एवं परिषद की ध्येय यात्रा पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी-छिनतई की घटनाओं, स्कूल–कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा, तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से थानाध्यक्ष को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि समस्याओं को नोट कर लिया गया है और शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रिंस रतन, नगर मंत्री आर्यन केसरी, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सत्यम कुमार निराला, शुभम केसरी, नितेश मिश्रा, केतन कुमार, विक्की रॉय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नव पदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार का एबीवीपी ने किया स्वागत, सुरक्षा संबंधी समस्याओं से कराया अवगत
RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
32.2
°
C
32.2
°
32.2
°
61 %
4.1kmh
100 %
Thu
36
°
Fri
36
°
Sat
33
°
Sun
36
°
Mon
37
°



