रिपोर्ट: विक्रम कुमार,पटना(बिहार)
पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को गोपालगंज के थावे प्रखंड स्थित चनावे ग्राम में प्रस्तावित मां थावे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के स्थल का निरीक्षण किया।




अधिकारियों ने सीएम को 25 एकड़ 20 डिसमिल भूमि में बनने वाले कॉलेज का साइट मैप दिखाकर पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाओं एवं भूमि की स्थिति की जानकारी दी।
सीएम ने अधिकारियों को निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाएं तेज करने और परियोजना को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां थावे मेडिकल कॉलेज बनने से गोपालगंज सहित आसपास के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अब जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में नई आधारभूत संरचना विकसित होगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री अशोक चौधरी, मिथिलेश तिवारी, सुनील कुमार, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, डीएम समीर सौरभ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।



