Homeप्रदेशबिहार: शेखपुरा से 'चिकित्सा आपके द्वार' जागरूकता रथ रवाना, एक महीने तक...

बिहार: शेखपुरा से ‘चिकित्सा आपके द्वार’ जागरूकता रथ रवाना, एक महीने तक गांव-गांव घूमेगा



रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)

शेखपुरा:  जिले के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। गुरुवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी शेखर आनंद ने ‘जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार’ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह रथ अगले एक महीने तक जिले की सभी पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में घूमेगा। इसका मकसद सुदूर गांवों में लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच-इलाज के लिए प्रेरित करना है।

रथ में ऑडियो-विजुअल प्रोजेक्टर/एलईडी की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से पंचायतों में लघु फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें विभिन्न बीमारियों के लक्षण, बचाव, मुफ्त जांच और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीणों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जागरूकता के अभाव में छोटी बीमारियां गंभीर हो जाती हैं, यह रथ लोगों को सजग बनाएगा।

RELATED ARTICLES
Munger
light rain
27.7 ° C
27.7 °
27.7 °
86 %
3.3kmh
99 %
Thu
28 °
Fri
32 °
Sat
33 °
Sun
32 °
Mon
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!