Homeप्रदेशबीआरसी हवेली खड़गपुर में ब्लॉक स्तरीय टीएलएम व पीबीएल मेला का आयोजन

बीआरसी हवेली खड़गपुर में ब्लॉक स्तरीय टीएलएम व पीबीएल मेला का आयोजन



हवेली खड़गपुर

हवेली खड़गपुर बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तर पर टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) एवं पीबीएल (प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग) मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए नवाचारपूर्ण शिक्षण मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की।
मेले में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने गणित और विज्ञान विषय पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। खेल-खेल में सीखने की विधि के तहत गणित के जोड़, घटाव, गुणा, भाग, संख्याओं का बगीचा, यातायात जागरूकता, वायुमंडल पर आधारित संरचना तथा चारों सतहों से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। इन मॉडलों के माध्यम से बच्चों को सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया गया।

प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रामपुर को प्रथम, मध्य विद्यालय सितुहार को द्वितीय तथा मध्य विद्यालय मांगनिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में अमित मानकर, इजराफिल अली, मनीष कुमार सहित कई विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। मेले ने शिक्षकों में रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा दिया।

RELATED ARTICLES
Munger
overcast clouds
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
35 %
1.2kmh
100 %
Mon
25 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!