हवेली खड़गपुर
प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में शुक्रवार को बीडीओ प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य में तेजी लाना था। इसमें 164 तारापुर और 166 जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ ने भाग लिया। अंचल अधिकारी जयप्रकाश भी इस अवसर पर मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ प्रियंका कुमारी ने बताया कि वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में दर्ज नाम, उम्र और फोटो से संबंधित अशुद्धियों को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क
कर आवश्यक रूप से फॉर्म-8 भरवाएं, ताकि मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को समय रहते सुधारा जा सके।बीडीओ ने निर्देश दिया कि एक शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन करने, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और गलत प्रविष्टियों को सुधारने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन बीएलओ को करना जरूरी है।
बीडीओ ने बीएलओ के साथ की बैठक
,मतदाता शुद्धिकरण के लिए दिया दिशा निर्देश
Munger
clear sky
12.9
°
C
12.9
°
12.9
°
62 %
2.2kmh
0 %
Tue
30
°
Wed
31
°
Thu
32
°
Fri
34
°
Sat
33
°



