हवेली खड़गपुर
गया में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का 67वां प्रांतीय अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. अधिवेशन के समापन सत्र में संगठन ने सत्र 2025-26 के लिए नई प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इसमें मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर के दो छात्र नेता को प्रांत कार्यकारिणी में जगह मिली।सत्यम कुमार निराला को एबीवीपी दक्षिण बिहार का प्रदेश सोशल मीडिया का संयोजक नियुक्त किया गया. वही सौरभ झा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।सत्यम कुमार निराला वर्ष 2013 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में हैं तथा वर्ष 2015 से संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में लगातार कार्य कर रहे हैं. संगठन में रहते हुए उन्होंने नगर सोशल मीडिया,जिला सोशल मीडिया, विश्वविद्यालय सोशल मीडिया एवं प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है. कॉलेज से जुड़ी शैक्षणिक समस्याओं के समाधान, छात्रहित से जुड़े मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका रही है. लंबे समय से अभाविप में सक्रिय सत्यम निराला ने छात्रहित, राष्ट्रहित एवं संगठनात्मक कार्यों में निरंतर योगदान दिया है. वही सौरभ झा पूर्व में नगर कार्यकारिणी, नगर मंत्री जैसे दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं दोनों छात्र नेताओं की इस नियुक्ति से उपमुख्य पार्षद दीपक यादव, विक्की रॉय, अंकित जायसवाल, शुभम केसरी, धनराज कुमार, रवि रंजन, नितेश मिश्रा, आर्यन केसरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हवेली खड़गपुर के लिए गर्व की बात बताते हुए सत्यम कुमार निराला और सौरभ झा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।।
सत्यम कुमार निराला बने एबीवीपी दक्षिण बिहार के प्रांत सोशल मीडिया संयोजक सौरभ प्रदेश कार्यकारिणी
Munger
scattered clouds
29
°
C
29
°
29
°
41 %
5.7kmh
25 %
Fri
28
°
Sat
39
°
Sun
37
°
Mon
38
°
Tue
38
°



