Homeप्रदेशमहाशिवरात्रि पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहल, होटल प्रज्ञा में निःशुल्क...

महाशिवरात्रि पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की पहल, होटल प्रज्ञा में निःशुल्क सामूहिक विवाह


हवेली खड़गपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर के मारवाड़ी टोला स्थित होटल प्रज्ञा में अखिल विश्व गायत्री परिवार की हवेली खड़गपुर शाखा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम राजीव रौशन, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी तथा थानाध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित रहे, जबकि पूर्व मुख्य पार्षद दीपा केशरी और पूर्व उपमुख्य पार्षद शंभू केशरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।


वैदिक मंत्रोच्चार और संगीतमय वातावरण में सूरमा कुमारी–प्रकाश मुर्मू तथा पार्वती कुमारी–रवि कुमार का विवाह सम्पन्न कराया गया। भागवताचार्य विकास भारती ने विवाह की परंपराओं के वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधि-विधान संपन्न कराया। युग गायिका शालिनी तिवारी व अन्य कलाकारों ने विवाह गीतों से माहौल भक्तिमय बना दिया।
वर-वधू के लिए आवश्यक सामग्री, कन्यादान और सामूहिक भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई। अतिथियों ने नवदंपतियों को उपहार व आशीर्वाद देकर सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। आयोजन में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
14.5 ° C
14.5 °
14.5 °
60 %
2kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °

Most Popular

error: Content is protected !!