Homeप्रदेशमुंगेर/हवेली खड़गपुर: मृत युवक के परिजन को मिली आर्थिक सहायता, बीडीओ ने...

मुंगेर/हवेली खड़गपुर: मृत युवक के परिजन को मिली आर्थिक सहायता, बीडीओ ने सौंपा 20 हजार का चेक



हवेली खड़गपुर /पियूष कुमार प्रियदर्शी

हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के शामपुर थाना अंतर्गत सती स्थान पुल के समीप सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे प्रखंड कार्यालय हवेली खड़गपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रियंका कुमारी ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा।
जानकारी के अनुसार, शामपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी विरेन्द्र यादव के 20 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। गालिमपुर गांव स्थित सती स्थान के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से रजनीश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत सहायता राशि स्वीकृत की। बीडीओ प्रियंका कुमारी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय के नजीर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
12.9 ° C
12.9 °
12.9 °
62 %
2.2kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
34 °
Sat
33 °

Most Popular

error: Content is protected !!