Homeप्रदेशटेटीया बंबर में पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 102 पशुओं का उपचार

टेटीया बंबर में पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजित, 102 पशुओं का उपचार

पीयूष कुमार प्रियदर्शी/ दैनिक हिन्दी न्यूज
हवेली खड़गपुर अनुमंडल अंतर्गत टेटीया बंबर प्रखंड में शुक्रवार को डेयरी एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बनगामा पंचायत के बिच्छी चांचर स्थित रामजानकी मैदान में आयोजित हुआ।
शिविर का उद्घाटन बनगामा पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर उपमुखिया मिलन कुमार, पंचायत समिति प्रतिनिधि रमेश कुमार, वार्ड सदस्य मुकेश बिंद, रंजीत पासवान, राजित पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पशुपालक उपस्थित रहे।


शिविर में पशु चिकित्सा पदाधिकारी टेटीया बंबर डॉ. भ्रमण भील, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. प्रभाकर कुमार की टीम ने पशुपालकों को पशुओं के बांझपन से संबंधित समस्याओं पर परामर्श दिया तथा उपचार किया। शिविर के दौरान कुल 102 पशुओं की जांच कर उनका इलाज किया गया।
अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषण एवं नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। शिविर से क्षेत्र के पशुपालकों को काफी लाभ मिला।

RELATED ARTICLES
Munger
clear sky
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
59 %
0.7kmh
4 %
Tue
42 °
Wed
43 °
Thu
43 °
Fri
39 °
Sat
39 °

Most Popular

error: Content is protected !!